खबरविशेष

Lucknow Auto Show में उमड़ी भीड़

सीआईआई द्वारा Lucknow में पहली बार कराये जाने वाले उत्तर भारत ऑटो शो के दूसरे दिन में उत्सुक उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। नेक्सा के नए एस-क्रॉस और टाटा के नेक्सन सहित विभिन्न ब्रांडों के लॉन्च के अलावा, प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए बहुत कुछ है।

शो में नागरिकों के बीच स्वच्छता और ड्राइविंग के दौरान सावधानी बरतने के संदेश को बढ़ावा देने के लिए एक विंटेज कार का विशेष प्रदर्शन शामिल है। इस विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर में 15 सितंबर को एक विंटेज कार रैली के भी आयोजन किया गया है।

एक 125 सीसी डीटीएसआई इंजन का इस्तेमाल करते हुए एमआईईटी संसथान के छात्रों द्वारा बनायीं गयी गाडी, जिसने उत्तर भारत में कई प्रतियोगिताओं को जीता है, ने आगंतुकों के बीच काफी उत्साह जगाया।
एक और आकर्षण था माई इको एनर्जी द्वारा लांच किया गया जैव-डीजल-इंडिजेल जो कि खाद्य स्टॉक और वनस्पति तेलों से बने एक भविष्य के परिवहन ईंधन है और सामान्य डीजल के साथ भी संगत है। इसमें न सिर्फ नियमित ईंधन के मुकाबले करीब 10 रुपये का प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही उपलब्ध होगा।
आगंतुकों को इंडियन ऑयल द्वारा प्रदत्त आश्चर्यजनक उपहार जीतने का मौका मिला और Lucknow यूनिवर्सिटी के छात्र बैंड रु-ब-रु के लाइव प्रदर्शन का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777