विविध
प्रशंसकों को यादगार विदाई देना चाहेंगे एथलिट Mo Farah
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लंदन। ब्रिटेन के दिग्गज एथलिट Mo Farah घरेलू मैदान पर अपनी अखिरी रेस को प्रशंसको के लिये यादगार बनाना चाहेंगे। बर्मिंघम में चल रही डायमंड लीग मीट में 34 वर्षीय फराह की कोशिश 3000 मीटर की दौड़ फतह करने की होगी। 5000 और 10000 मीटर दौड़ में दो बार ओलंपिक चैंपियन रहे फराह 2011 के बाद पहली बार पिछले शनिवार को 5000 मीटर की रेस जीतने में नाकाम रहे थे। फराह ने कहा कि देश में आखिरी रेस को लेकर उनकी भावनाएं ऊबाल पर होंगी।
उन्होने कहा, ”वाकई में यह बहुत भावनात्मक होने वाला है। मेरा करियर काफी लंबा रहा है और मैं यहां साल दर साल आता रहा हूं। मेरे लिये यह खास है। हम जीवन में जो भी शुरू करते हैं उसका खत्म होना जरुरी है। मुझे अपनी दौड़ का ख्याल रखना है और दूसरे धावकों का सम्मान करना हैं। मुझे रविवार को अपना काम अच्छे से करना है।’’ अगले सप्ताह ज्यूरिख डायमंड लीग मीट के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके फराह ने कहा, ‘‘मेरे लिय जरूरी है कि मैं यहां जीत दर्ज करूं। मुझे लगता है लोग यह समझेंगे कि यह इतना आसान नहीं है क्योंकि वहां और भी एथलीट भाग ले रहे होंगे। मैं पूरी तरह फिट हूं और अगर जीत सका तो यह शानदार होगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



