फ्लैश न्यूज

Mayawati ने आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारा, 28 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को दोबारा सक्रिय जिम्मेदारी देने के बाद अब चुनावी मैदान में उतार दिया है। मायावती ने 28 अक्टूबर से आकाश आनंद के चुनावी दौरे और जनसभाओं का कार्यक्रम जारी किया है।

इसके साथ ही मायावती ने साफ किया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा है कि अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

28 अक्टूबर से शुरू होगा आकाश आनंद का चुनावी दौरा

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आकाश आनंद आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और दूसरे राज्यों के कार्यक्रमों को देखते हुए रैलियों और विचार गोष्ठियों में शामिल होंगे।

उनका कार्यक्रम इस तरह है:

– 28 अक्टूबर: बुलंदशहर जिला

– 2 नवंबर: सहारनपुर जिला

– 20 नवंबर: अयोध्या जिला

– 22 नवंबर: आगरा जिला

– 26 नवंबर: पंजाब, संविधान दिवस के मौके पर विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि

– 29 नवंबर: कानपुर नगर जिला

– 6 दिसंबर: हरिद्वार, उत्तराखंड, डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी और जनसभा

अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी नहीं होगी

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अपने रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पार्टी और आंदोलन के काम को समझदारी, परिपक्वता और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

मायावती ने अपने बयान में कहा कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रम के लिए आकाश आनंद से ज्यादा उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार थे। इसी वजह से उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने दो टूक कहा, “ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है, अब अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777