ट्रिगर न्यूज
केरल में जटिल सर्जरी के बाद व्यक्ति का यौनांग जोड़ा गया
कोझिकोड। पिछले महीने एक महिला द्वारा एक व्यक्ति का यौनांग कथित तौर पर काटे जाने के बाज यहां के एक अस्पताल में सर्जरी कर उसे सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। एस्टर मालाबार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एमआईएमएस) में आठ घंटे की जटिल सर्जरी के बाद उसके यौनांग को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह जानकारी अस्पताल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में दी गई।
मलप्पुरम जिले के कुट्टीपुरम के एक लॉज में व्यक्ति का एक महिला से झगड़ा हो गया था जिसके बाद महिला ने उसके तीन चौथाई यौनांग को काट दिया। व्यक्ति को 21 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।