लाइफस्टाइल

इस तरह झटपट बनाएं कुरकुरी स्वादिष्ट जलेबी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जिसे गांव हो या शहर, बड़े हो या बच्चे हर कोई पसंद करता है। इंडिया में हर गली-नुक्कड़ पर आपको गरमा गरम जलेबी बनती हुई मिल जाएंगी। हालांकि इसके रस भरे और कुरकुरे मीठे स्वाद के पीछे हलवाई की काफी मेहनत और टाइम लगा होता है। तब जाकर ये स्वादिष्ट जलेबी आपके मुंह में जाकर घुलती है। बारिश के मौसम में गरमा गरम जलेबी खाने का मजा ही अलग होता है।

कई बार ऐसा होता है कि हम घर में बैठे हैं और बाहर बारिश हो रही है. ऐसे में मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है। लेकिन सभी को लगता है कि घर में तुरंत जलेबी बनाना मुश्किल है। दरअसल जलेबी बनाने के लिए जो घोल तैयार किया जाता है। उसे फरमेंट (खमीर) होने के लिए लंबे वक्त के लिए रखना पड़ता है। फिलहाल परेशान होने की कोई बात नहीं है। आप घर में झटपट जलेबी बना सकते हैं।

झटपट जलेबी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
मैदा तकरीबन एक कप, चीनी दो कप (चाशनी बनाने के लिए), एक कप पानी, खाने वाला पीला रंग या फिर केसर, एक इनो का पैकेट (जलेबी के बैटर को जल्दी तैयार करने के लिए।

इस तरह तैयार करें झटपट जलेबी
सबसे पहले एक भगोने में पानी में चीनी डालकर मीडियम आंच पर चाशनी बनने के लिए रख दें. जब तक चाशनी तैयार हो रही है आप फटाफट जलेबी का घोल तैयार करें। बीच-बीच में चाशनी को चलाती रहें। एक तार की चाशनी पकने के बाद केसर का पानी या फिर थोड़ा सा फूड कलर चाशनी में डाल दें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button