उत्तर प्रदेश

लखनऊः दिसंबर में भी नहीं पड़ेगी ठंड, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

शरद ऋतु का आगमन हो चुका है मगर ठंड का एहसास अभी हो नहीं रहा है। सुबह-शाम को हल्की ठंड और दोपहर में मौसम सुहावना हो रहा है। मौसम विभाग ने दिसंबर माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।

नवंबर माह में केवल चार दिन ठंड का एहसास हुआ। हवा की बदली दिशा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम ही रहेगा। जिससे बारिश होने की संभावना कम है। साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकते हैं। दिसंबर माह में शीतलहर चलने की संभावना भी कम ही है।

फेंगल चक्रवात का दिखा असर, अधिक रहा तापमान
फेंगल चक्रवात का असर मंगलवार को मौसम पर दिखाई पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मंगलवार सुबह से ही चटख धूप खिली थी। हवा पूर्व और दक्षिण दिशा से चलने के कारण ठंड का एहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777