खबरविशेष

बमबाजी से दहला लखनऊ कोर्ट, कई वकील घायल, जिंदा बम बरामद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार दोपहर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर किया गया जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं बम फटने से कई अन्य वकील भी जख्मी हो गए। मौके पर पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
बदमाश घटना अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं वकीलों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मौके पर डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट और एसएचओ मौके पर हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन के पास बार एसोसिएशन के संयुक्त संजीव लोधी का चैंबर है। गुरुवार की दोपहर वे कुछ वकीलों के साथ चैंबर के बाहर सड़क पर खड़े थे। तभी आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार बम फेंके। तभी एक बम धमाके के साथ फट गया। इस हमले में संजीव घायल हो गए, जबकि अन्य वकीलों को भी चोट आई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट व वजीरगंज थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस घटना से वकीलों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। पीड़ित वकील संजीव लोधी ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यहां की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे व अराजक तत्व बम व असलहे लेकर कैसे पहुंच गए, यह बड़ा सवाल है।

चश्‍मदीद ने बताया वाकया 

घटना के चश्‍मदीद वकील ने बताया कि कुल आठ लोग थे जो अलग-अलग गेट से पहुंचे। उन लोगों ने चश्‍मदीद पर पिस्‍टल तानकर उसे पकड़ लिया और बाकी अन्‍य लोगों ने संजीव लोधी और प्रमोद लोधी पर देशी बम से हमला बोल दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button