विविध
Lingayat समुदाय को अलग धर्म की मान्यता
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लिंगायत (Lingayat) समुदाय के लोगों को अलग धर्म का दर्जा देने के सुझाव को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक में चुनाव के मद्देनजर इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ध्यान रहे कि कर्नाटक में लिंगायत (Lingayat) समुदाय के लोगों की संख्या करीब 18 प्रतिशत है।

इसके अलावा बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीoएसo येदियुरप्पा भी इसी (Lingayat) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में यह खेमा बीजेपी के पक्ष में था, लेकिन कांग्रेस सरकार के इस कदम के बाद बीजेपी के लिए राज्य में बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



