भारत

कानून लोगों की सुविधा के लिए, बोझ नहीं: पीएम मोदी ने राजग सांसदों को दिया ‘जीवन सरलता’ का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कानून या नियम आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए और उनकी वजह से किसी निर्दोष भारतीय को असुविधा नहीं होनी चाहिए। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सुधार सिर्फ अर्थव्यवस्था में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में किए जाने चाहिए। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को ‘‘बहुत अच्छे दिशानिर्देश’’ दिए। इस बैठक में राजग के सभी सांसद शामिल हुए।

रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को किसी कानून या नियम की वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियम-कानून आम लोगों की सुविधा एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हों।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777