सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला वकील इंदु मल्होत्रा आज लेंगी शपथ।
indu-malhotra
कोलेजियम की सिफारिश मानते हुए सरकार ने वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने को मंजूरी दे दी है। लेकिन, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केoएमo Joseph की सिफारिश पुनर्विचार के लिए वापस कर दी गई है।
कोलेजियम ने इंदू मल्होत्रा और जस्टिस Joseph के नाम इसी साल जनवरी में सरकार को भेजे थे। जस्टिस केoएमo जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति को लंबित रखने के पीछे की एक वजह केरल से पहले से ही पर्याप्त प्रतिनिधित्व को बताया गया है।
सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही जस्टिस कुरियन Joseph हैं, जिन्हें केरल हाई कोर्ट से पदोन्नत किया गया है। सरकार का तर्क है कि ऐसे में केरल हाई कोर्ट से एक और पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व की सरंचना के हिसाब से ठीक नहीं होगी।