Diwali Home Decor: हैंगिंग Lamps और Neon Flex से जगमगाएंगे घर के कोने
दिवाली का त्योहार खुशियां और रोशनी का है। पहले से ही हर कोई अपने घर को खूब सजाता है और घर में डेकोर के लिए नई चीजें खरीदते हैं।अगर आप चाहते हैं कि इस त्योहार मेहमान आपके घर की सजावच देखकर तारीफ करें, तो समझ जाएं कि बाजार में होम डेकोर के लिए कैसी चीजें मिल रही हैं?
दिवाली पर घर को इन चीजों से सजाएं
इस पर्व के दौरान हर कोई अपने घर के कोनों को रोशनी से सजाते हैं। नई कालीन, चादर, पर्दे, कुशन के नए कवर, दीवारों पर नया रंग, तोरण, लटकन आदि क्या नहीं खरीदते हैं। डिफरेंट लाइट्स, दीपक, लैंटर्न, टेबल लैंप्स आदि दिवाली की रात की सजावट के मुख्य बिंदू होते हैं।
स्टेटमेंट लाइटिंग
इन दिनों स्टेटमेंट लाइटिंग काफी ट्रेड देखने को मिल रहा है। असल में बाजार में ढेर सारी एलइडी लाइटों की जगह एक बड़ा और खूबसूरत हेंगिंग लैंप या स्टेटमेंट लाइट लगाने का ट्रेंड चल रहा है। वहीं, चाइनिज लड़ियों की जगह अब नियान फ्लेक्स और डिजिटल रोप लाइट्स ने ले ली है। बाजारों में मोबाइल ऐप या रिमोट से कंट्रोल होने वाली स्मार्ट एलइडी स्ट्रीप्स की मांग बढ़ रही है।
लैंप्स का सेट
अगर आप अपने घर को एंटीक लुक देना चाहते हैं, तो लैंप्स लगा सकते हैं। वैसे भी मार्केट में कोर्डलेस या रिचार्जेबल लैंप्स पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे लैंप्स की लाइट्स में गर्माहट पाई जाती है और मीठी से रोशनी भी आती है। आप इनको अपने बेडरुम के साइड टेबल यानी डाइलिंग टेबल पर भी रख सकते हैं।
पत्थर की ट्रे या उर्ली
दिवाली के मौके पर घरों में दीपक और फूल सजाने के लिए ट्रे या उर्ली का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि पीतल की उर्ली में फूल, कैंडल आदि रखकर सजाया जाता है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार या फिर रंगोली के बीच में इसे रख सकते हैं।
हाथों से बने कुशन कवर
अपने घर के लिए हस्तशिल्प में सिलाई-बुनाई, पेटिंग की चीजें इन दिनों लोकप्रिय हो रही हैं। हाथों की कढ़ाई से बुने कुशन कवर घर में अपनापन का एहसास लाते हैं।
चांदी या पीतल की मूर्तियां
चांदी या पीतल की एंटीक मूर्तियां निवेश का खास विकल्प है और इन्हें डेकोर स्टेटमेंट भी कहा जाता है। अक्सर कई घरों में सीढ़ियों के पास या डाइनिंग हाल में बड़ी-बड़ी मूर्तियां होती हैं तो कुछ लोग स्टैच्यू जैसे शोपीस रख लेते हैं।
लैंटर्न या कैंडल स्टैंड
बाजार में एंटीक स्टाइल के कैंडल स्टैंड और लैंटर्न मिलती है। ऐसे में कई लोग अपने घर को हॉल में लैंटर्न लटकाना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग इसे टेबल पर रखते हैं। दिवाली के मौके पर कैंडल स्टैंड में कैंडल जलाकर बालकनी या फिर डाइनिंग टेबल के बीचों-बीच रख सकते हैं।




