एनालिसिस

हिन्दुस्तान में IPC चलेगा अथवा रणवीर पेनेल कोड

हमारी सेना पत्थर खाने के लिए कश्मीर में थोड़े ही गई है! वो जितना बर्दाश्त कर रही है, वही बहुत है और उसी का नतीजा है कि पत्थरबाजी कराकर पाकिस्तानी मजे ले रहे हैं। पत्थर फेंकने वालों को भी बड़ा मजा आ रहा है। जब अपने पर पड़ेगी तो सारे होश ठिकाने आ जायेंगे।

सूत्रों का कहना है कि शनिवार को 10 गढ़वाल राइफल्स के 40-50 सैनिकों का काफिला मूवमेंट के लिए बालपुरा से अन्य ठिकाने के लिए निकला था। केलर में पत्थरबाजी चल रही थी, सो काफिले ने गनापुरा का दूसरा रूट ले लिया। गनापुरा में कट्टरपंथियों का बड़ा जमावड़ा था। वहां पर हाल ही में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी फिरदौस के मारे जाने के बाद से तनाव था।

स्थानीय लोगों को जैसे ही सेना के काफिले के मूवमेंट का पता चला तो तकरीब 100 लोगों से अधिक की भीड़ पत्थरबाजी के लिए जुट गई। इस बीच सेना के काफिले की 4 गाड़ियां एक मोड़ पर टर्न लेने की जगह 100 मीटर आगे बढ़ गईं, जहां से वापसी के दौरान रफ्तार धीमी होने से चारों गाड़ियां इन पत्थरबाजों द्वारा घेर ली गईं।

Previous page 1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777