फ्लैश न्यूजविविध

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और वर्तमान के जुझारू नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अन्तर्रराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने इजराइल में बीयर बनाने वाली एक निजी कम्पनी की बोतलों पर छपी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो हटवाने के लिए संसद में मुद्दा उठाया और भारत के कूटनीतिक हस्तक्षेप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी इस सार्थक पहल को देखते हुए महात्मा गांधी फाउण्डेशन की ओर से उनका चयन गांधी पुरस्कार के लिए किया गया है। जनवरी 2021 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू उन्हें यह सम्मान देंगे।

वहीं दूसरी ओर बाल कल्याण के लिए काम करने वाली सर्वोच्च संस्था यूनिसेफ की ओर से उन्हें पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप आफ चिल्ड्रेन पीसीजी पुरस्कार दिया जाएगा। लोकसभा व राज्यसभा के नौ सदस्यों को यह पुरस्कार मिलेगा। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बाल अधिकारों को लेकर संसद के उच्च सदन में लगातार मुद्दों को उठाया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button