
BAFTA Awards 2026 में भारत का डंका, Farhan Akhtar की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने London में मचाई धूम
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स 2026 (बाफ्टा) से पहले लंदन में आयोजित अपनी तरह के पहले दक्षिण एशियाई समारोह में मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘‘बूंग’’ और गीता गांधबीर द्वारा निर्देशितवृत्तचित्र ‘‘द परफेक्ट नेबर’’ सुर्खियों में रहे। फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नवोदित निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘बूंग’’ बाफ्टा पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार की दौड़ में शामिल है।
भारतीय अमेरिकी निर्देशक गीता गांधबीर को उनकी फिल्म ‘‘द परफेक्ट नेबर’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। साथ ही अगले महीने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर के लिए भी इसे नामित किया गया है। शुक्रवार शाम को लंदन में बाफ्टा मुख्यालय में आयोजित ‘सेलिब्रेटिंग साउथ एशियंस’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में गांधबीर ने कहा, ‘‘हम एक ऐसे समय में रह रहे हैं, खासकर अमेरिका में, जो बेहद चिंताजनक और खतरनाक समय है।
उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई और दक्षिण एशियाई होने के नाते यहां होना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि यह समय है कि हम अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों के साथ मिलकर काम करें।’’ एमी पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘मुझे फिल्म जगत में पहला मौका देने वाले महान स्पाइक ली थे… असल में अमेरिका के अश्वेत समुदाय ने ही मेरे लिए दरवाजे खोले और मैं उन्हीं के कंधों पर खड़ी हूं। हम यह लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं… क्योंकि अमेरिका में जो कुछ होता है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। भयानक नीतियां, भयानक विचार फैलते हैं… हम सब मिलकर मजबूत हैं।



