विश्‍व

WADA के रडार पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी अधिकारी, ओलंपिक से कर सकता है बैन

वाडा यानी वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी अपने नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है ताकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सरकार के अधिकारियों को लॉस एंजिल्स ओलंपिक में आने से रोक सके। आगामी दो सालों के अंदर ही लॉस एंजिल्स का आयोजन होना है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार खेलों में डोपिंग रोकने वाली स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन वाडा मंगलवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक करेगी, तो उसके एजेंडे में नियमों में बदलाव भी होगा।

वाडा अपने नियमों में तब बदलाव करने जा रहा है जब खबर है कि अमेरिका ने चीनी तैराकों और दूसरे मामलों से जुड़े एक मामले में एंटी-डोपिंग वॉचडॉग के तरीके के विरोध में वाडा को अपनी सालाना फीस देने से मना कर दिया है। अपनी सालाना फीस देने से मना करने के बाद से अमेरिका ने वाडा की कार्यकारी समिति में अपनी सीट खो दी है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वाडा के प्रवक्ता जेम्स फिट्जगेराल्ड ने असल में इसमें कुछ भी नया नहीं है और बताया कि सरकारों द्वारा फंडिंग रोकने के बारे में वाडा क्या कर सकता है। इस पर चर्चा 2020 से चल रही है, लेकिन इस प्रस्ताव पर पहली बार 2024 में ध्यान में लाया गया था।

एपी की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद वाडा ने कहा कि एपी की रिपोर्ट पूरी तरह से गुमराह करने वाली है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर अगले हफ्ते वाडा की कार्यकारी समिति की बैठक में ये नियम पास भी हो जाता, तो ये काफी हद तक एक प्रतीकात्मक कदम होगा क्योंकि वाडा जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेल निकाय का किसी देश के राष्ट्रपति के अपने देश के इवेंट में शामिल होने पर सिमित नियंत्रण होता है। इस बीच अमेरिका पक्ष अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777