उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत 8 की मौत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में मासूम बच्ची, तीन महिलाओं समेत 8 की मौत हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए है। घटना लीलापुर थाना के मोहनगंज बाजार की है।

बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से टेंपो में सवार लोग हादसे का शिकार हुए हैं। हादसे के बाद टैंकर भी पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव की बात भी सामने आ रही है।

मौके पर पुलिस, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं के चलते समय पर न स्ट्रेचर और न ही वार्डबॉय उपलब्ध थे।

पुलिस, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने गाड़ियों से घायलों को उतार कर इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button