उत्तर प्रदेशभारत
राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 05 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे भारत में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों को बधाई दी।
इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने भारत में गुरु-शिष्य परंपरा को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थी को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अध्यापक का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



