ट्रिगर न्यूजधोखा-धड़ी
Fortis Hospital की लैण्ड लीज कैन्सिल,FIR अलग से
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Fortis Hospital प्रशासन ने इस इलाज के लिए 16 लाख रुपए का बिल दिया था। बता दें कि आद्या सिंह के पिता जयंत सिंह को जब बेटी की बुखार के बारे में बता चला तो उसे 28 अगस्त को द्वारका के रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस Hospital में आद्या का इलाज किया गया, लेकिन दो दिन बाद उसे गुरुग्राम के Fortis Hospital में रेफर कर दिया गया। इस हॉस्पिटल में आद्या को आईसीयू में रखा गया, उसे इनक्यूबेटर पर रखा गया लेकिन 15 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई।
आद्या के पिता का कहना है कि Fortis Hospital के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुशांत लोक पुलिस स्टेशन के एसएचओ गौरव फोगट का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है, वे एफआईआर दर्ज करने से पहले प्राथमिक जांच करेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



