[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
UGC ने जारी की देश के 24 Fake Universities की सूची, इन Fake Universities में न लें एडमिशन। इतनी से सूचना निकालकर यूजीसी अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेता है। क्या इन Fake Universities की एफआईआर कराना और इन्हें बन्द कराना, क्या यूजीसी और मंत्रालय का काम नहीं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है जिनमें आठ राष्ट्रीय राजधानी में हैं। आयोग द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि विद्यार्थियों एवं आम लोगों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 24 स्वयंभू और गैर पंजीकृत संस्थान यूजीसी अधिनियनम का उल्लंघन करके चल रहे हैं।
आयोग ने कहा है कि इन Universities को Fake घोषित किया गया है और उन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का हक नहीं है। दिल्ली में फर्जी विश्वविद्यालय कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी, यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर-सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फोर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और वाराणसीय संस्कृत विश्वविद्यालय हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



