उत्तर प्रदेश

मीथेन गैस के चलते कोयला खदान में विस्फोट, चार लोगों की मौत…आठ खनिक लापता

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मीथेन गैस से हुए विस्फोट के कारण एक कोयला खदान ढह गई, जिससे कम से कम चार खनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में आठ खनिकों के लापता होने की खबर है, जिन्हें बचाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर संजदी क्षेत्र में नौ जनवरी को एक कोयला खदान मीथेन गैस भरने से हुए विस्फोट के कारण ढह गई, जिससे 12 श्रमिक मलबे में दब गए।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने शनिवार को कहा, “यह घटना मीथेन गैस भरने के कारण हुई, जिससे विस्फोट हुआ और खदान ढह गई।” उन्होंने कहा कि बचाव अभियान 24 घंटे से अधिक समय से जारी है, लेकिन जहरीली गैस और मलबे की मौजूदगी के कारण इसमें बाधा आ रही है। रिंद ने पुष्टि की कि शुक्रवार शाम को बचावकर्मी खदान से चार शव निकालने में सफल रहे।

बलूचिस्तान प्रांत के खनन विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला शावानी ने कहा कि बाकी आठ खनिकों के बचने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि वे खदान में लगभग 1,500 फीट की गहराई पर मलबे में दबे हुए हैं और 48 घंटे के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई होगी। शावानी ने बताया कि इस खदान का संचालन एक निजी इकाई कर रही थी और यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि विस्फोट क्यों हुआ तथा खदान में खनन से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। बलूचिस्तान के खान एवं वित्त मंत्री मीर शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल बाकी खनिकों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777