विविध

DUSU चुनाव में NSUI ने किया एबीवीपी का सफाया

DUSU, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को तगड़ा झटका लगाl

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने चार में से दो महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के रॉकी तुसीद को जीत हासिल हुई।

संगठन ने साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी कब्जा जमाया।

एबीवीपी को सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल हुई।

आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच किंग्सवे कैंप के पास एक सामुदायिक सभागार में दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ चुनावों (DUSU) के मतों की गिनती शुरू हुई थी।

मंगलवार को हुए DUSU चुनाव में कुल 43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

पिछले साल, एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत दर्ज की थीl

जबकि एनएसयूआई ने वापसी करते हुए संयुक्त सचिव का पद अपने नाम किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777