ट्रिगर न्यूज

Donald Trump अपने शीर्ष सलाहकारों को पाक भेजेंगे

Donald Trump अमेरिकी राष्ट्रपति अपने शीर्ष राजनयिक तथा सैन्य सलाहकारों को इस माह के अंत में पाकिस्तान भेजेंगेl ताकि उसे आतंकवाद को पनाह देने को लेकर कड़ा संदेश दिया जा सके। Donald Trump के इस्लामाबाद पर ‘‘अराजक तत्वों’’ को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाने के कुछ हफ्ते बाद अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की इस माह के अंत में पाकिस्तान के दौरे पर जाने की योजना है।
अमेरिकी और पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार टिलरसन के अलावा रक्षा मंत्री जिम मैटिस भी पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे। अधिकारियों द्वारा उनके दौरे के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार Donald Trump का यह कड़ा रुख पाकिस्तान को कड़ा संदेश हैl  उसे जिहादी समूहों को अपना समर्थन बंद करना होगा।
Donald Trump ने अगस्त में अपने संदेश में कहा था, ‘‘हम पाकिस्तान को जहां अरबों डॉलर दे रहे हैं, वहीं वह उन आतंकवादियों को पनाह दे रहा है जिनसे हम लड़ रहे हैं।’’ ट्रंप के कड़ा रुख अपनाने का संकेत देने के छह हफ्ते बाद अब यह संकेत मिल रहा है कि दक्षिण एशिया में परिदृश्य बदल गया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777