ज्योतिष

तुलसी का पौधा सूखने पर फौरन कर लें ये काम, वरना जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसी कारण से लोग सुबह-शाम तुलसी को जल चढ़ाते हैं और दीपक जलाते हैं।

कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा जितना ज्यादा हरा-भरा होता है। वहां उतनी ही ज्यादा खुशहाली, धन और संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं कई बार लोगों के घर में तुलसी का पौधा सूखने लगता है। इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। तुलसी का पौधा सूखने पर फौरन कुछ उपाय करने चाहिए।

प्रवाहित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के घर में पूरी देखभाल करने के बाद भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है, तो सम्मान के साथ पौधे को हटा देना चाहिए। लेकिन तुलसी के पौधे को कभी कूड़ेदान में फेकने की गलती नहीं करनी चाहिए। बल्कि आपको इसे जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

नया पौधा
बताया जाता है कि जिस गमले या मिट्टी में तुलसी का पौधा सूख गया। वहां पर पूरे विधिपूर्वक के साथ उस गमले में नया तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए। वहीं तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

दिशा
वास्तु जानकारों के मुताबिक तुलसी का पौधा यदि गलत दिशा में लगाया जाता है। तो वह पौधा जल्द ही सूखने लगता है। क्योंकि गलत दिशा में पौधा लगाने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

पानी
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मंगलवार, रविवार और एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी के पौधे को पानी नहीं देना चाहिए। वहीं इन दिनों में तुलसी के पौधे की पत्तियों को भी नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि ऐसे में मां लक्ष्मी आपके नाराज हो सकती हैं और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777