विश्‍व

अमेरिका ने हटाया अपना टॉप जनरल, ईरान का खौफ!

इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति यानी अमेरिका के रक्षा मुख्यालय यानी कि पेंटागन में कुछ अलग तरह का ही नजारा देखने को मिल रहा है। बाहर दुनिया को संदेश दिया जा रहा है कि अमेरिका कभी भी ईरान पर भीषण हवाई हमला कर सकता है। खाड़ी में एक के बाद एक तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा जा चुका है। हजारों सैनिकों को रणभूमि की ओर रवाना किया जा रहा है। लेकिन अमेरिका के घर के अंदर यानी पेंटागन के सबसे सुरक्षित कमरों में क्या हो रहा है? वहां एक-एक करके सेना के सबसे काबिल रणनीतिकारों के विकेट गिराए जा रहे हैं। पेंटागन से इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,  ट्रंप प्रशासन के रक्षा मंत्री पीट हेक्कसेथ ने अमेरिकी सेना के चीफ मिलिट्री प्लानर लेफ्टिनेंट जनरल ब्रद सिलविया को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सोचिए जब ईरान पर किसी भी क्षण युद्ध का बड़ा सायरन बच सकता था। यूं कह सकते हैं तब जंग का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार करने वाले सबसे बड़े जनरल को बिना कोई कारण बताए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यानी कि आउट कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777