फ्लैश न्यूज

चार दिनों से धरना और भूख हड़ताल, अब जल भी त्याग दिया छात्रों ने, नहीं जागा एलयू प्रशासन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिट कार्ड न जारी किए जाने और परीक्षा से वंचित किए जाने के मामले में छात्रों का धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। वहीं छात्र जहां दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं अब जल भी त्याग दिया है।

छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन एडमिट कार्ड जारी कर उनकी परीक्षा कराये जाने का आवश्वासन नहीं देता है तब तक ये भूख हड़ताल जारी रहेगी। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर अमादा है।

छात्रों ने ये भी कहा कि आज छात्रसंघ बहाली न होने के कारण इस तरह से उनका शोषण किया जा रहा है। छात्रों ने अमृत विचार से बातचीत में भी कहा कि अब जल तभी ग्रहण करेंगे जब उनकी मांग को मान लिया जायेगा।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को छात्रों की हालत बिगड़ी थी जिस पर उनका ब्लड प्रेशर चेक कराया गया था। विश्वविद्यायल के प्रशासनिक भवन के गेट पर चल रही इस भूखहड़ताल को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

छात्रों की ओर से श़ुरू किए गये आंदोलन के पहले ये जरूरी विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि इन छात्रों का एडमिट कार्ड इसलिए नहीं जारी किया गया क्योंकि इनकी रेगुलर उपस्थिति काफी कम है।

वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के ही कई प्रोफेसरों का कहना है कि छात्रों की परीक्षा करवा ली जानी चाहिए ये उचित नहीं है।

प्रोफेसर ये भी मानते हैं कि जिस तरह से कम उपस्थिति का दावा किया जा रहा है इस तरह से देखा जाये तो सभी महाविद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति कम है उनको भी परीक्षा से वंचित कर देना चाहिए था।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button