पंजाब

जालंधर में बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर फायरिंग

जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की एमजी गाड़ी पर दागी गई।

दो गोलियां एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। गोलियां चलते ही मौके पर लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है।

ट्रैवल एजेंट का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है जिससे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777