कारोबार

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, निवेशक हुए सतर्क

शेयर बाजारों में 11 दिन की तेजी के सिलसिले पर सोमवार को ब्रेक लगा और उनमें गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और अमेरिका संघीय रिजर्व के ब्याज दर की घोषणा करने से पहले निवेशक सतर्क हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 286.6 अंक टूटकर 67,552.03 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 70.7 अंक के नुकसान से 20,121.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में थे।

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में थे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 164.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777