जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगी भीड़, उमड़ा लोगों का जनसैलाब
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सोमवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधियों के बीच दो चरणों में बैठक हुई, जिसमें आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अपनी मांगें रखीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से किसी भी मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।
बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन देने को कहा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे CJP प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
NEET प्रदर्शन पर रितेश-जेनेलिया के साथ बॉलीवुड का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज दबनी नहीं चाहिए
‘चलो संसद’ मार्च के बाद अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया। दोनों ने कहा कि देश के युवाओं की आवाज लोकतंत्र में बिना डर के सुनी जानी चाहिए।



