तीन तलाक पर अदालत का फैसला महिलाओं के पक्ष मेंः कांग्रेस
August 22, 2017
0
नई दिल्ली । तीन तलाक पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कांग्रेस ने आज इसका स्वागत किया और कहा कि भेदभाव को दूर करने और महिलाओं का अधिकार बहाल करने की दिशा में यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। कांग्रेस ने साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस मामले में ‘‘दोगली नीति’’ पर चल रही है क्योंकि यदि वह मुस्लिम महिलाओं के हितों को लेकर इतनी ही चिंतित थी तो उसे उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा किये बिना ही तीन तलाक को प्रतिबंधित करने के लिए कानून बना देना चाहिए था।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं। तीन तलाक की प्रथा इस्लामिक शिक्षा के विरूद्ध है। तीन तलाक की प्रथा इस्लामिक न्यायशास्त्र के दो मूल स्रोत कुरान और हदीस के विरूद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से भेदभाव एवं शोषण दूर होगा और महिलाओं के अधिकार बहाल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि हम इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे और वह जो भी फैसला देगा, वह सभी को मान्य होगा।
भाजपा द्वारा इस मु्द्दे पर शुरू से अपना रूख स्पष्ट रखने और कांग्रेस द्वारा उसका रूख स्पष्ट नहीं किये जाने के बारे में सवाल किये जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि हमने शुरू से ही फोन, व्हाट्स एप, ईमेल आदि के जरिये फौरी तलाक का विरोध किया था और उच्चतम न्यायालय के निर्णय से हमारा रूख सही साबित हुआ है। उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘हम इस तरह के मामलों का इस्तेमाल वोट की राजनीति के लिए नहीं करते, जैसा कि आज की सत्तासीन पार्टी करती है। और यदि यह उनका रूख था तो वह कानून लेकर क्यों नहीं आये। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्णय का इंतजार क्यों किया।’’ सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा को ‘‘यह दोगली नीति बंद करनी चाहिए कि इधर भी चलेंगे और उधर भी चलेंगे। यदि उनका रूख था तो उनके पास संसद में बहुमत है। वह उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा किये बिना कानून लाते और इसे खारिज करवा देते।’’
सुरजेवाला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले में यह भी कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धर्म को मानने के अधिकार का संविधान के अध्याय तीन के आधार पर हर बार आंकलन नहीं किया जा सकता। उच्चतम न्यायालय का यह निर्णय उस व्यापक बुद्धिमत्ता को भी स्वीकार करता है जिसमें मुस्लिम महिलाओं के साथ न्यायसंगत व्यवहार की वकालत की गयी थी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि तीन तलाक या तलाक ए बिद्दत को रोकने के लिए सरकार को संसद में कानून पारित करवाने का मत उच्चतम न्यायालय की पीठ का अल्पमत है। ईमेल, पत्र, व्हाट्स एप, मोबाइल, फोन आदि द्वारा तलाक बोल देने की इस प्रथा को उच्चतम न्यायालय ने गलत ठहराया है।
कांग्रेस के राशिद अल्वी जैसे नेताओं द्वारा उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को दुखद बताये जाने के बारे में पूछने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने अपनी बात स्पष्ट शब्दों में आपके सामने रखी है। कांग्रेस का यही स्पष्ट मत है।’’ कांग्रेस द्वारा पहले शाहबानो के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का विरोध करने और ताजा फैसले का स्वागत किये जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘दशकों पहले संसद ने एक कानून पारित किया था। वह कानून केवल कांग्रेस ने पारित नहीं किया था। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद संसद ने किन परिस्थितियों में वह निर्णय किया और तत्कालिक सांसदों का क्या विचार था, यह वे ही बता सकते हैं। इसी प्रकार जब हिन्दू संहिता विधेयक पंडित जवाहरलाल नेहरू लेकर आये तो उसमें महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं दिया गया। बाद में महिलाओं के अधिकारों की बात को महसूस करते हुए संप्रग सरकार के शासनकाल में एक पहल हुई तथा संसद में एक कानून पारित कर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार दिलवाया गया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
4 weeks ago
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी
November 14, 2025
माध्यमिक विद्यालयों में होगी मासिक बैठक, सभी विद्यालयों में राज्य संचालित कार्यक्रमों की होगी समीक्षा