विविध

कपास का उत्पादन 3.76 प्रतिशत बढ़ने की सरकार को उम्मीद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। देश में वर्ष 2016-17 में कपास (Cotton) का उत्पादन अच्छी उपज होने के कारण 3.76 प्रतिशत बढ़कर 345 लाख गांठ पर पहुंच जाने की उम्मीद है। एक गांठ 170 किलोग्राम की होती है। वर्ष 2015-16 में कपास का कुल उत्पादन 332 लाख गांठ रहा था। कॉटन एडवाइजरी बोर्ड की दूसरी बैठक के बाद कपड़ा आयुक्त कविता गुप्ता ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल कम जमीन में खेती होने के बावजूद अच्छी उपज के कारण हम पिछले साल की तुलना में कपास का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने 2016-17 में 345 लाख गांठ कपास उत्पादन का पूर्वानुमान किया है।’’

उन्होंने बताया कि पंजाब तथा हरियाणा में व्हाइट फ्लाई के और गुजरात में पिंक बॉल कीड़ों आदि का हमला कम रहने के कारण भी उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच, चंडीगढ़ से प्राप्त खबर के अनुसार, पंजाब में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए व्हाइट फ्लाई के हमले से ग्रस्त खेतों को प्रदर्शनी के लिए तैयार किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज इस बाबत कृषि विभाग को निर्देश दिये। इसके तहत अभी मनसा, बठिंडा, मुक्तसर और फजिल्का जिलों के प्रत्येक गांवों में यह किया जाएगा। इन खेतों में किसानों को एकीकृत कीट नियंत्रण सिखाई जाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button