विविध

चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद को रोकना जरूरी: Donald trump

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump ने चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने स्पेन में दोहरे आतंकी हमलों के एक दिन बाद यह बात कही जिनमें 14 लोग मारे गये और करीब 100 अन्य घायल हो गये। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘जो भी जरूरी हो, वो करके चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद को रोका जाना चाहिए। अदालतों को हमें हमारे सुरक्षा के अधिकार लौटाने चाहिए। सख्त होना पड़ेगा।’’

एक अन्य ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं।’’ ट्रंप ने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर विघ्नकारी होने का और देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विघ्नकारी डेमोक्रेट हमारे देश की सुरक्षा को बहुत मुश्किल बना देते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777