विविध

कोरोना वायरस: यूपी में हाई अलर्ट जारी

यूपी सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर खास एडवाइजरी जारी की है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खुद लोकभवन में इस बारे में प्रेस कांफ्रेस को शुक्रवार को संबोधित किया। उन्‍होंने कोरोनावायरस को महामारी घोषित करते हुए कहा कि इससे घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने ए‍हतियातन 22 मार्च तक प्रदेश के सभी स्‍कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला उन्‍होंने उच्‍चाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लिया है। उन्‍होंने नोवेल कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है।

इस समीक्षा बैठक में यह तथ्‍य सामने आया है किे विश्‍व में कुल 118 देश इस महामारी की चपेट में हैं। इनमें कुल 124518 व्‍यक्ति इस वायरस से संक्रमित हैं। अब तक 4607 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। चीन के अतिरिक्ति इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्‍पेन, जर्मनी इस रोग से सर्वाधिक प्रभावित हैं। भारत में अब तक इससे संक्रमित 74 केस सामने आए हैं। जिनमें 57 भारतीय और 17 विदेशी मरीज हैं। जिनमें से अब तक एक मरीज अपनी जान गवां चुका है। यूपी में कुल 11 मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 10 भारतीय और एक विदेशी हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें से दस का इलाज दिल्‍ली और एक महिला मरीज का इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में जारी है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हम करीब डेढ़ महीने से तैयारी कर रहे थे और हमारे पास बचाव के सारे साधन हैं। चौबीस मेडिकल कॉलेजों में 448 बर्थ रिजर्व्ड हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में सैंपल जांच की भी सुविधा है।

उन्‍होंने कहा कि सभी डॉक्‍टरों और पैरामेडिकल स्‍टॉफ कोरोना मरीजों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी मेडिकल कालेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सभी सीमाओं पर पर्याप्‍त सर्विलांस सिस्‍टम लगाया जा रहा है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को राज्‍य की सीमाओं पर स्‍क्रीनिंग सेंटरों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। सभी अस्‍पतालों में आइसोलेशन वार्ड के लिए उपयुक्‍त किट आदि आवश्‍यक वस्‍तुएं उपलब्‍ध कराई जा रही हैं।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद दिल्ली और हरियाणा सरकार ने भी सभी स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमा हॉल को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं देश के कई कालेजों को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। जहां परीक्षाएं चल रही हैं, केवल वहीं पर विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए बुलाया जा रहा है। देश के अन्‍य राज्‍यों में भी वहां की प्रदेश सरकारों ने हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777