वंशवाद में कुछ भी गलत नहीं है। मैं खुद एक परिवार का प्रतिनिधित्व करता हूं। राहुल के पास एक नेता के सभी गुण विद्यमान हैं।
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। उनकी ताजपोशी के लिए पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह की तस्वीरों में दिखाया गया कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट थे।
वहां तरह-तरह का नाच-गाना और नारेबाजी हो रही थी। ताजपोशी के बाद जब सोनिया का भाषण शुरू हुआ तो आतिशबाजी होने लगी। आवाज इतनी तेज थी कि सोनिया को अपना भाषण बीच में रोककर पटाखों को शांत करने के लिए कहना पड़ा।
सुरेश हिन्दुस्थानी
(लेखक वरिष्ठ स्तंभकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं)
Back to top button