फ्लैश न्यूज

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- सपा-कांग्रेस सनातन का अपमान करते हैं, BJP विरासत बचा रही है

बांदा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सनातन परंपराओं का अपमान करने और प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया। बांदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘डबल-इंजन’ सरकार देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम आदित्यनाथ यहां 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे।

अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने बांदा जिले के बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बांदा जिले में भाजपा के विधायक तो विकास कार्यों में रुचि लेते हैं, लेकिन बबेरू क्षेत्र उदास है क्योंकि वहां के समाजवादी पार्टी के विधायक को विकास में कोई रुचि नहीं है, उनका विकास तो जमीनों पर कब्जा करना है।

सीएम योगी ने कहा कि विरासत और विकास दोनों एक साथ चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत का संरक्षण करना उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापन है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777