उत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव ने सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त हुए 12 कार्मिकों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण और स्मृति चिन्ह भेंट किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त हुए 12 कार्मिकों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को जीवन की नई पारी के लिए मंगलकामनायें देते हुए कहा कि पूर्व निर्धारित सेवानिवृत्ति जीवन की दूसरी यात्रा का शुभारंभ है। आप सभी को शासकीय सेवा में रहकर पुण्य प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे शरीर का धर्म कर्म है। जब तक हम कर्म करेगें हमारा शरीर चलता रहेगा। जिस दिन हम कर्म से मुक्त हो जायेगें उस दिन शरीर से मुक्त हो जायेगें।

उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने के उपरांत वह सभी बंधनों से मुक्त हो गए हैं। नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने अनुभवों का इस्तेमाल गांव, शहर, प्रदेश और देश की  समाज की बेहतरी के लिए करें। आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। लोगों को योग सिखायें, अध्यात्म सिखायें।

सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त कार्मिकों में 01 संयुक्त सचिव, 05 अनुभाग अधिकारी, 02 समीक्षा अधिकारी, 01 निजी सचिव, 01 मुख्य अग्निशमन अधिकारी, 01 सहायक समीक्षा अधिकारी तथा 01 अनुसेवक शामिल थे।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन श्री के0रवीन्द्र नायक सहित अन्य अधिकारीगण, सेवानिवृत्त कार्मिकों के परिजन आदि उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button