उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में जागरण विमर्श-2024 ‘नए भारत का नया उ0प्र0’ का उद्घाटन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार के प्रयास से जिस प्रकार उत्तर प्रदेश आगे बढ़ा है, वह सबके सामने है। जनता की आशाओं व अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के कारण प्रदेश के लोगों को पहचान के संकट से

मुक्ति मिली है। सुरक्षा का बेहतरीन मॉडल आज उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश है। उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में जागरण विमर्श-2024 ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ का उद्घाटन करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में साहित्यकार श्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी तथा श्री गीता प्रेस के ट्रस्टी श्री देवी दयाल अग्रवाल जी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व भारत में जगह-जगह उपद्रव होते थे। जनता में व्यापक असंतोष था। लोग भारत को संदेह की दृष्टि से देखते थे। भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में नई पहचान बनाई तथा नए भारत के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया है।

दुनिया में भारत के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी है। भारत का गौरव बढ़ा है। आप सभी को ऐसा ही विगत 07 वर्षों में उत्तर प्रदेश के बारे में देखने को मिला होगा। आज उत्तर प्रदेश का युवा तथा नागरिक देश और दुनिया में जहां कहीं जाता है लोग उसे सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही व्यक्ति के चेहरे पर चमक देखने को मिलती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button