KGMU में धर्मांतरण प्रयास का मामलाः विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कथित धर्मांतरण प्रयास के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने केजीएमयू के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय के अधिकारियों नेसर्जरी विभाग के सभागार में उनसे बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने की मांग पर संस्थान प्रशासन ने कमेटी में बदलाव कर क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल को शामिल किया। कमेटी में पूर्व डायरेक्टर जनरल पुलिस और पूर्व अध्यक्ष सूचना आयोग भावेश कुमार सिंह शामिल हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप ने कहा है कि केजीएमयू में कथित धर्मान्तरण प्रयास प्रकरण से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई है और समाज में भी नकारात्मक माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को काली सूची में डालकर उसका प्रवेश निरस्त किया जाना चाहिए। न्होंने कुलपति कार्यालय में रिटायरमेंट के बाद तैनात किए गए कर्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए।



