विविध

CAL प्राइवेट कंपनी में परिवर्तित


CAL
के पूर्व उपाध्यक्ष दिव्य नौटियाल ने क्रिकेट एसोसिएशन के 6 निदेशकों द्वारा गत 18 अगस्त को एसोसिएशन को एक प्राईवेट कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड होेने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के कार्यवाहक सचिव गोपाल सिंह द्वारा आगामी 17 सिंतबर को संघ की आम सभा के संबंध में जारी पत्र पर आश्चर्य व्यक्त किया है। दिव्य नौटियाल ने कहाकि, CAL (क्रिकेट एसोसिशन लखनऊ) को रजिस्टर्ड कंपनी बनाने के बारे में किसी भी वर्तमान या पूर्व पदाधिकारी, खिलाड़ियों, वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श नहीं किया गया।

कपंनी के जो छः निदेशक हैं उनमें मदन गोपाल टुटेजा, नवनीत कुमार सहगल, सुजय कुमार त्रिपाठी, खलीक मुख्तार खान, राकेश सिंह एवं साद रईस अली शामिल हैं। दिव्य नौटियाल ने कहा कि कपंनी के निदेशक मंडल में शामिल ज्यादातर निदेशकों को अंतरराष्ट्रीय व घरेलु क्रिकेट कराने का कोई विशेष अनुभव नहीं है।

इसके अलावा नव नियुक्त निदेशकों में से अधिकतर का संबंध क्रिकेट खेल से नहीं रहा है।

एसोसिएशन के जिन पूर्व सदस्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराने से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेल का अनुभव था उन्हें कंपनी में शामिल न किया जाना खेल और खिलाड़ियों के साथ अन्याय है। दिव्य नौटियाल ने क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यवाहक सचिव गोपाल सिंह के बैठक बुलाने के औचित्य पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहाकि, अब जब छः निदेशकों ने एक रजिस्टर्ड कंपनी बना ली हैl गोपाल सिंह ने किस अधिकार से बैठक आहूत की है। क्योंकि कानूनन अब श्री गोपाल सिंह को बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है। दिव्य नौटियाल ने CAL 

कंपनी के निदेशकों से कंपनी में क्रिकेट से जुड़े व्यक्तियों को कंपनी में शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने राजधानी के खेल संघों, एसोसिएशन व क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ खिलाड़ियों से अपील की है कि क्रिकेट एसोसिशन लखनऊ जो अब एक कंपनी का रूप ले चुकी हैl उसमे उसमें अनुभवी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व खेल से जुड़े पेशेवर लोगों का शामिल करने का अनुरोध निदेशक मण्डल से करें।

जिससे आने वाले समय में लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन देश व विदेश में अपनी चमक बिखेर सके और राजधानी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैचोें का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सके। जिससे लखनऊ में क्रिकेट के नवोदित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को देखने व सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

दिव्य नौटियाल
पूर्व उपाध्यक्ष
लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन
मोबाइल नंः  94151-59376

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777