लाइफस्टाइल

बढ़ा रहता है ब्लड शुगर? चिंता की बात नहीं- इस पेय से आपको मिल सकता है लाभ

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ब्लड शुगर का स्तर बढ़े रहने के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें टाइप-2 डायबिटीज की समस्या होने का खतरा रहता है।

वहीं जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह  की दिक्कत है उनमें शुगर बढ़े रहने की स्थिति आंखों, तंत्रिका, हृदय और कि़डनी जैसे अंगों के लिए गंभीर समस्याकारक हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार शुगर की जांच करते रहने और इसके कंट्रोल करने के उपाय करने की सलाह दी जाती है।

क्या आप भी डायबिटीज के शिकार हैं? विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में सुधार करना आपकी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है। शोधकर्ता बताते हैं,  भिंडी का पानी पीना शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल में रखने में मददगार तरीका हो सकता है।

भिंडी के पानी से मिल सकता है लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भिंडी की सब्जी हो या इसका पानी पीना, दोनों को ही शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। भिंडी कई प्रकार के पोषक तत्वों के साथ फाइबर,  मैंगनीज, मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है,

जिसे अध्ययनों में मेटाबॉलिज्म और रक्त शर्करा को कंट्रोल में रखने वाला माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं, रात में भिंडी के टुकड़ों को पानी में भिगाकर सुबह खाली पेट अगर इसका सेवन किया जाता है तो इससे ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और प्रतिरक्षा कार्यों को बढ़ावा देने में सहायक है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button