पंजाब

स्वर्ण पदक विजेता परनीत कौर का बड़ा संदेश- जिस क्षेत्र में जाना चाहते हो, जाओ.. पीछे मत देखो

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एशियन गेम्स 2023 में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर परनीत कौर ने कहा कि पंजाब की लड़कियों और युवाओं को मैं ये संदेश देना चाहती हूं कि आप जिस भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, जाओ और पीछे मत देखो… कभी भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए और उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

पंजाब के खिलाड़ियों ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड
चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़कर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। मुकाबले में सूबे के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक अपने नाम किए हैं।

1951 और 62 में जीते थे सात स्वर्ण
एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पंजाब के खिलाड़ियों ने इससे पहले सबसे अधिक स्वर्ण पदक 1951 में नई दिल्ली और 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में क्रमश: 7-7 स्वर्ण पदक जीते थे। इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए पंजाब के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। इस बार पंजाब के खिलाड़ियों ने कुल रिकॉर्ड 19 पदक जीते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button