लाइफस्टाइल

टैनिंग दूर करने से लेकर स्किन को ब्राइटन करने में मदद करेगा चुकंदर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने की चाहत तो हम सभी की होती है और इसके लिए हम कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन वास्तव में आपकी किचन में ही ऐसी कई चीजें होती हैं जो आपकी स्किन के लिए किसी जादू की तरह काम करती हैं। इन्हीं में से एक है चुकंदर। इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसे स्किन पर लगाने से ना केवल आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। बल्कि एजिंग के साइन्स यहां तक कि टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। आप चुकंदर को अपनी स्किन पर कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं-

ब्राइटन स्किन के लिए चुकंदर
चुकंदर की मदद से स्किन को बेहद आसानी से ब्राइटन बनाया जा सकता है। आप इसे संतरे के छिलके के पाउडर के मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
एक चम्मच चुकंदर का रस

इस्तेमाल का तरीका-
सबसे पहले आप एक बाउल में संतरे के छिलके के पाउडर और चुकंदर का रस डालें।
इसे अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
अब आप अपने फेस को क्लीन करके चेहरे पर लगाएं।
करीबन 15 मिनट बाद आप चेहरे को क्लीन कर लें।

टैनिंग दूर करने के लिए चुकंदर
अगर आपको इन दिनों टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में चुकंदर का इस्तेमाल करना यकीनन काफी अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-
एक चम्मच चुकंदर का रस
एक चम्मच खट्टी क्रीम

इस्तेमाल का तरीका-
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर का रस और खट्टी क्रीम डालकर मिक्स करें।
जब स्मूद पेस्ट बन जाए तो आप अपने फेस को क्लीन करके इसे लगाएं।
इसे आप लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दें।
अंत में, फेस को अच्छी तरह क्लीन करके मॉइश्चराइजर लगाएं।

स्मूथ स्किन के लिए चुकंदर
अगर आप एक स्मूथ और ब्यूटीफुल स्किन पाना चाहती हैं तो इसमें भी चुकंदर आपकी काफी मदद कर सकता है।

आवश्यक सामग्री-
तीन चम्मच दही
दो चम्मच चुकंदर का रस

इस्तेमाल का तरीका-
फेस पैक को बनाने के लिए दही और चुकंदर का रस डालकर मिक्स करें।
अब आप इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
करीबन 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
अंत में, आप चेहरे को पानी से धो लें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button