ट्रिगर न्यूज

पाकिस्तान जाने की फिराक में बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

बाड़मेर। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना क्षेत्र से मंगलवार देर शाम सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में एक बांगलादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। हालांकि बांगलादेशी घुसपैठियें को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक लाने वाला एजेंट सुरक्षा एंजेसियों को चकमा देकर फरार हो गया।

सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार बांगलादेशी घुसपैठियें को गडरारोड पुलिस को सौंप दिया है, जिससे शुक्रवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम फारवर्ड सीमा चौकी के पास से सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में एक बांगलादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ बताया जो गुवाकला, बांगलादेश का निवासी है। उसके पास से कुछ कपड़े और तीन हजार रूपये बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बांगलादेशी नागरिक ने बताया कि वह करीब तीन महीने पहले बांगलादेश से अवैध रूप से भारत आया था और दिल्ली में रह रहा था। उसके मुताबिक वह वहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777