खेल-खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन?

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। दरअसल, सोमवार को खेले गए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान शाकिब की तर्जनी उंगली में चोटिल हो गए थे।

वहीं मुकाबले के बाद एक्स-रे में शाकिब के फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके कारण वह 11 नवंबर को पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर होना पड़ा है।

राष्ट्रीय टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने चोट के बारे में ज्यादा जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा,“शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बायीं तर्जनी पर चोट लगी थी,लेकिन उन्होंने सहायक टेप और दर्द निवारक दवाओं के साथ बल्लेबाजी करना जारी रखा।”

साथ ही बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा कि, खेल के बाद दिल्ली में उनका आपातकालीन एक्स-रे हुआ जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

रिकवरी तीन से चार सप्ताह में होने का अनुमान है। वह अपना पुनर्वास शुरू करने के लिए आज बांग्लादेश रवाना होंगे।

विशेष रूप से, बांग्लादेश की टीम पहले ही विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन यह मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की योग्यता के लिए अहम होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777