Faith in India की Anamika Mazumdar करोड़पति बनीं
कौन बनेगा करोड़पति,जिसके प्रस्तोता हैं इस देश के महान कलाकार श्री अमिताभ बच्चन। इसकी शुरूआत उन्होंने ही वर्ष—2000 में की थी। उन्हीं की प्रस्तुति ने इस शो को बुलन्दी पर पहुंचाया आज हालात ये हैं कि यह कार्यक्रम ही उनके नाम से जाना जाता है।
मशहूर टेलीविजन कार्यक्रम-नौ की पहली करोड़पति जमशेदपुर की एनजीओ कार्यकर्ता Anamika Mazumdar बनी हैं। उनके जीतने से ये नहीं लगा कि उन्होंने एक करोड़ का ईनाम केवल मुकददर से पाया याकि केवल योग्यता से ही पाया। दोनों का मिलाजुला प्रतिशत रहा।
इस खेल में जितना जीतने वाला का रोल है। उससे कहीं जिताने वाले का भी रोल है। अमिताभ बच्चन ने आजतक किसी भी प्रतिस्पर्धी को निराश अथवा हत्तोतसाहित नहीं किया है। वो भरसक ये प्रयास करते हैं कि हॉट सीट पर बैठा व्यक्ति ईनाम जीतकर जाये।
Anamika Mazumdar का कहना है कि वह कार्यक्रम के पहले सीजन से ही इस कार्यक्रम के हॉट सीट पर पहुंचने का प्रयास कर रही थी। 41 वर्षीय गृहणी Anamika Mazumdar ने कहा कि वह जीती गई अपनी राशि में से अधिकतर हिस्सा अपने एनजीओ ‘फेथ इन इंडिया’ को समर्पित करेंगी जो झारखंड में महिलाओं एवं वंचित बच्चों की बेहतरी के लिए काम करता है।
Anamika Mazumdar का कहना है कि ‘‘मैंने इस बार भी शो में बड़ी राशि जीतने के लिए ही हिस्सा लिया था, लेकिन मैंने सोचा नहीं था कि मेरी मुराद इस तरह से पूरी होगी। विधाता ने सही में एक अच्छे इंसान को करोड़पति बनाया। Anamika Mazumdar की माता जी भी काफी होशियार एवं ज्ञान वाली महिला थीं। यदि हॉट सीट पर वो भी होतीं तो सात करोड़ की विजेता भी बन सकती थीं।
शान्त चित्त स्वभाव की सुन्दर, कुशल, मेहनती, एवं बुद्विमान महिला Anamika Mazumdar वाकई में समाज के लिए वो कार्य कर रही हैं, पुरूषों को भी करने में पसीने आ जाते हैं।