उत्तर प्रदेश

राजधानी से पांच जिलों के लिए 2 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा, शेड्यूल जारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़ के लिए विमान सेवाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

राज्य सरकार की पहल पर उड़ान योजना के तहत पांच शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होनी है। लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़ और मुरादाबाद का सफर आधे से डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा।

विमान सेवा फ्लाईबिग एयरलाइंस की ओर से ये सेवाएं 19 सीटर विमान से दी जाएंगी। पांच जिलों के लिए किराया क्या होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो दो से ढाई हजार के बीच किराया हो सकता है।

ये होगी टाइमिंग 
लखनऊ से श्रावस्ती के लिए विमान संख्या एस 9337 दोपहर में 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4 बजे पहुंचेगी। जबकि श्रावस्ती से विमान संख्या एस9 340 शाम 4:20 पर उड़ान भरकर 5:10 पर लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ से श्रावस्ती के लिए उड़ान सेवा प्रतिदिन रहेगी। जबकि आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद के लिए विमान सेवा सप्ताह में छह दिन होगी।

लखनऊ से मुरादाबाद के लिए विमान संख्या एस 9 327 सुबह 8:45, लखनऊ से अलीगढ़ के लिए विमान संख्या एस 9 315 दोपहर 12:10, लखनऊ से आजमगढ़ के लिए विमान संख्या एस 9 331 सुबह 8:55 और लखनऊ से चित्रकूट के लिए विमान संख्या एस 9 333 दोपहर 11:40 पर उड़ान भरेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button