फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

जिस मुद्दे ने सत्ता दिलाई, अब उसी ‘सिंगूर’ से BJP के खिलाफ ममता शुरू करेंगी कुर्सी बचाने की लड़ाई

सिंगूर और नंदीग्राम ये दो ऐसे कंधे हैं जिनपर चढ़कर ममता बनर्जी ने 2011 में उस लाल दुर्ग को ध्वस्त कर दिया, जिसपर वाम मोर्चा 34 साल से काबिज था। टाटा मोटर्स एक प्लांट लगाना चाहती थी सिंगूर में और वहां उन्होंने भूमि अधिग्रहण भी कर लिया था। लेकिन फिर जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई थी उनके साथ मिलकर ममता बनर्जी ने आंदोलन छेड़ा, विरोध प्रदर्शन किया और अंतत: टाटा मोटर्स को वो जगह खाली करनी पड़ी।

सिंगूर में प्रस्तावित टाटा संयंत्र ने वामपंथी दलों के गढ़ को ध्वस्त कर दिया और ममता बनर्जी को सत्ता में ला खड़ा किया। अब दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के निकट स्थित सिंगूर का बंजर इलाका, जहां टाटा ने दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने की परियोजना को बीच में ही छोड़ दिया था, एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जनवरी को सिंगूर से तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रोजगार सृजन और औद्योगीकरण के क्षेत्र में उसके रिकॉर्ड पर सवाल उठाने के बाद, बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने 28 जनवरी को वहीं अपनी रैली आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777