उत्तर प्रदेश

UP में दोहरे हत्याकांड का आरोपित अहमदाबाद में गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50,000 रुपये का इनाम, जानें पूरा मामला

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश में एक महिला और उसकी बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार 32 वर्षीय व्यक्ति को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि राजेश उपाध्याय पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई हत्याओं के बाद से फरार था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।

पटेल ने कहा कि उपाध्याय उन आठ आरोपियों में से एक है, जिनके नाम कप्तानगंज थाने में संपत्ति विवाद को लेकर उपाध्याय की सौतेली मां और उसकी बेटी की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उपाध्याय इस मामले में पकड़ा गया चौथा आरोपी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अहमदाबाद में काम करता था जिस वजह से वह इस शहर से परिचित था और इसलिए उसने यहीं छिपने का फैसला किया। वह यहां के पास बरेज गांव में रह रहा था। मामले के विवरण के अनुसार, उपाध्याय और सात अन्य लोगों ने तीन और चार दिसंबर की दरमियानी रात को सेठा गांव में गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777