ट्रिगर न्यूज

BSF ने पाकिस्तानी महिला घुसपैठिया को मार गिराया

गुरदासपुर। भारतीय क्षेत्र में बिना अधिकार के प्रवेश करनेवाली पाकिस्तानी महिला घुसपैठिया को बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए डेरा बाबा नानक सेक्टर में मार गिराया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल ने घनियाके सीमा चौकी पर कंटीली तारों के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी थी।

उन्होंने बताया कि महिला उनके द्वारा दी गई चेतावनी को अनसुना करते हुए भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शव को अपने कब्जे में लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777