साइंस & टेक्नोलॉजी

एयरटेल बिजनेस, इंटेलिस्मार्ट ने दो करोड़ स्मार्ट मीटर को आईओटी से जोड़ने के लिए समझौता किया

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दो करोड़ स्मार्ट मीटर को ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ (आईओटी) से जोड़ने के लिए इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस परियोजना का क्रियान्वयन अगले 10 साल में पूरा होने का अनुमान है।

एयरटेल ने बयान में कहा, यह क्लाउड और एनालिटिक्स के साथ-साथ हेड एंड सिस्टम जैसे स्मार्ट मीटरिंग अनुप्रयोगों में एयरटेल के प्रवेश का प्रतीक है।

यह देश में स्मार्ट मीटरिंग क्षेत्र में सबसे बड़े सौदों में से एक है और यह सभी क्षेत्रों में एयरटेल की तेजी से बढ़ती आईओटी तैनाती में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

एयरटेल बिजनेस (इंडिया) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा, ‘‘आईओटी एयरटेल बिजनेस के लिए सबसे तेजी से बढ़ता कारोबारी खंड है।

अब हम रणनीतिक रूप से सरकार के 25 करोड़ परंपरागत मीटर को डिजिटल करने के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777