ट्रिगर न्यूज

Tribal communities भी विश्व महोत्सव में आमंत्रित

Tribal communities जो विश्व के किसी भी कोने में बसे हैं। झारखण्ड में जल्दी ही होने वाले विश्वस्तरीय जनजातीय महोत्सव में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा। ऐसा कहना है, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का। विश्व के अन्यदेशों में बसे Tribal communities (जनजातीय समुदायों) को झारखण्ड आने के लिये आमंत्रित किया जायेगाl ताकि झारखण्ड की विशिष्टता को विदेशों में भी लोग जान सकें। एक सरकारी सूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री दास ने भारतीय विदेश सेवा के दो अधिकारियों विश्वदीप डे तथा अंजू रंजन के साथ एक भेंटवार्ता के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देशों के राजदूत और विदेशी छात्र जो विभिन्न देशों से भारत आए हैंl उन्हें झारखण्ड के परिदर्शन और संवाद के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। इससे झारखण्ड के बारे में बेहतर जानकारी विदेशों में होगी। झारखण्ड के युवा छात्र एवं अन्य वर्ग भी इससे लाभान्वित होंगे। विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे झारखण्ड के ही निवासी हैं।

वे अपनी सेवा के तहत झारखण्ड राज्य को प्रमोट करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योग, व्यापार, शिक्षा, कौशल विकास में विभिन्न देश झारखण्ड में अपनी रुचि प्रकट करते हैं। अतः विदेशों के बाजार के अनुरूप झारखण्ड के उत्पाद तैयार करने से निर्यात की बड़ी सम्भावना बनेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें सुझाव दिया कि वे राज्य हित में अपने परामर्श सरकार को दें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777